छत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पा

फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

विरेन्द्र जायसवाल जांजगीर : CG BIG NEWS : जिला के बॉम्बे मार्केट स्थित फर्नीचर दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ये आग की लपटे पूरे दुकान में फैल गई और लाखों का फर्नीचर सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है की शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने बताया कि शिवरीनाराण नगर के बॉम्बे मार्केट मेन रोड में अशोक साहू का फर्नीचर दुकान है। बुधवार देर रात को शार्ट सर्किट की वजह से साहू फर्नीचर में लाग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे दुकान में फैल गई। इस आगजनी में दुकान के लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटों को देख आस-पास के लोग आग बुझाने के प्रयास में लग गए। कड़ी मेहनत के बाद कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिसनें आग को पूरी तरह बुझाया। बताया जा रहा है की इस आग में लाखों का फर्नीचर सामान जलकर खाक हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!