
CG NEWS : बकरियां चराने गए दो युवकों पर गिरी बिजली, दोनों की मौत
वहीं तीन बकरियों की भी जान चले गई है।

रायगढ़। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी तूफ़ान का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं रायगढ़ जिले से बिजली गिरने की घटना सामने आ रही है। यहां छाल थाना क्षेत्र के गंजाईपाली गांव में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे रुके दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। वहीं तीन बकरियों की भी जान चले गई है।

गांव के अन्य चरवाहों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।













