
CG News : प्लीज सर, मेरी मदद कीजिए: 16 साल की नाबालिग 7 दिनों से लापता, मां ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार
दुर्ग भिलाई : 3 के उम्दा क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की पिछले 7 दिनों से लापता है। जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे वह रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटी। वहीं मां ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई।

परिजनों ने उसी दिन भिलाई-3 थाने पहुंचकर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।लापता लड़की की मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी करते हुए लोगों से मदद की अपील की है। वीडियो में मां रोते हुए कहती हैं, की मेरी 16 साल की बेटी 7 दिन से लापता है। मैं बार-बार थाने के चक्कर काट रही हूं, लेकिन पुलिस से कोई सही जवाब नहीं मिल रहा।

प्लीज सर, मैं हाथ जोड़कर आपसे अपील करती हूं, मेरी बेटी को ढूंढ़ने में मेरी मदद कीजिए। परिवार की पीड़ा और पुलिस की धीमी कार्रवाई को देखते हुए अब मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिजन प्रशासन और आम जनता से मदद की गुहार लगा रहे हैं ताकि लापता किशोरी का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।









