अभनपुरछत्तीसगढ़मुख्य खबर

CG News : ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ अंतर्गत किया देहदान

जिला प्रशासन रायपुर द्वारा चलाये जा रहे नवाचारी प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रोजेक्ट दधीचि से प्रेरित होकर शिक्षाविभाग अभनपुर के चार कर्मचारियों ने अपना सम्पूर्ण देहदान किया है।

CG News : ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ अंतर्गत किया देहदान

अभनपुर  : जिला प्रशासन रायपुर द्वारा चलाये जा रहे नवाचारी प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रोजेक्ट दधीचि से प्रेरित होकर शिक्षाविभाग अभनपुर के चार कर्मचारियों ने अपना सम्पूर्ण देहदान किया है। जिनमें जानकी ज्योति वर्मा प्रभारी प्राचार्य हायर सेकंडरी टेकारी, बुद्धेश्वर प्रसाद बघेल संकुल समन्वयक परसदा विद्या मंदिर, तुलाराम रात्रे संकुल समन्वयक गोंड़पारा अभनपुर व बीरेंद्र पांडेय संकुल समन्वयक छछानपैरी ने रेडक्रॉस भवन सभागार में उपस्थित होकर देहदान का संकल्प लिए। प्रशासन द्वारा शाल व प्रमाणपत्र से सभी देह दानियो को सम्मानित किया गया।

यह निर्णय न कि सिर्फ शिक्षा विभाग बल्कि समस्त आमजन के लिए प्रेरक निर्णय है। मरणोपरांत देहदान अनेक जरूरतमंद लोगों को सामान्य जीवन जीने के लिए अनमोल सहयोग साबित होगा। कलेक्टर व जिलास्तर के सभी उपस्थित अधिकारियों ने सभी देहदानियो के इस निर्णय पर सराहना की है। साथ ही सभी के द्वारा प्रोजेक्ट स्मृति पुस्तकालय के लिए 100 से अधिक किताबें भी दान की गई।

बीईओ कार्यालय के लेखापाल जितेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सदस्य के रूप में सदस्यता शुल्क 25000 के लिए भी सम्मानित किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर धनेश्वरी साहू ने बताया कि यह हमारे विकासखंड के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण बात है कि शिक्षा विभाग के कर्मचारी सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!