छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजसूरजपुर

CG News : नेपाल के PM जैसे हालात कर देंगे…. छत्तीसगढ़ में सरपंच को मिली धमकी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सरपंच को नेपाल के PM जैसे हालात कर देने की धमकी का मामला सामने आया है.

CG News : नेपाल के PM जैसे हालात कर देंगे…. छत्तीसगढ़ में सरपंच को मिली धमकी

सूरजपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सरपंच को नेपाल के PM जैसे हालात कर देने की धमकी का मामला सामने आया है. बता दें भैयाथान जनपद क्षेत्र में प्रकाश इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित भास्कर पारा कोल माइंस को लेकर हुए विवाद के दौरान सरपंच से मारपीट कर, गाली-गलौज और धमकी दी गई. मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

अनुमति बिना चलाया जा रहा कोल माइंस

मिली जानकारी के मुताबिक, बसकरपारा ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रकाश इंडस्ट्रीज के कोयले के अवैध उत्खनन पर प्रदर्शन किया था. ग्रामिणी का कहना है कि, ग्रामसभा की अनुमति के बिना कोल माइंस संचालित किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों ने ग्रामसभा प्रस्ताव की प्रति मांगी. बाद में कंपनी ने प्रस्ताव की कॉपी सौंप दी.

नेपाल के PM जैसे हालात कर देंगे…. 

प्रदर्शन में शामिल नरेंद्र साहू ने सरपंच रामधारी को नेपाल के प्रधानमंत्री जैसे हालात करने और गांव से भागने की धमकी दी थी. इसके बाद कुछ लोगों ने खांडापारा सरपंच के साथ मारपीट की थी. घटना के विरोध में सरपंच संघ की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र साहू और हेमंत राजवाड़े के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!