कवर्धाकिसान न्यूजछत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

CG NEWS: दीपावली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: पंडरिया शक्कर कारखाने ने जारी की 15.99 करोड़ की राशि

CG NEWS: दीपावली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: पंडरिया शक्कर कारखाने ने जारी की 15.99 करोड़ की राशि

कवर्धा/पंडरिया। CG NEWS: दीपावली के पहले क्षेत्र के गन्ना किसानों के घर खुशियों की लौ जल उठी है। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया ने किसानों को त्योहारी तोहफा देते हुए 15.99 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया है।

यह कदम क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा और कारखाना के अध्यक्ष एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा के निरंतर और अथक प्रयासों का परिणाम है। उनके नेतृत्व में वर्ष 2024-25 का शेष मूल भुगतान 8.36 करोड़ और अतिरिक्त रिकवरी राशि 1.65 करोड़ किसानों को जारी की गई है।

विशेष व्यवस्था में हुआ भुगतान

कारखाना के प्रबंध संचालक यू.के. कौशिक ने बताया कि राज्य शासन द्वारा दो दिन पूर्व ही गन्ना प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया था।

शनिवार को प्रशासनिक अवकाश होने के बावजूद विशेष व्यवस्था कर यह अतिरिक्त भुगतान किसानों तक पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा —

“सहकारिता मंत्री, सचिव और पंजीयक सहकारिता विभाग की संवेदनशीलता के कारण दीपावली से पहले यह राशि किसानों तक पहुंच पाई है।”

किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

भुगतान की इस सौगात से क्षेत्र के गन्ना किसानों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई है। अब वे अपने परिश्रम की कमाई से दीपावली पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मना सकेंगे।

किसानों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

नमस्कार,छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए प्रज्ञा 24 न्यूज छत्तीसगढ़ का ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले जाने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!