छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुर

CG NEWS: जल जीवन मिशन में रायपुर जिले की बड़ी उपलब्धि — धमतरी के बाद राज्य में दूसरा स्थान, 95% काम पूरा

CG NEWS: जल जीवन मिशन में रायपुर जिले की बड़ी उपलब्धि — धमतरी के बाद राज्य में दूसरा स्थान, 95% काम पूरा

रायपुर : केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत रायपुर जिला कार्य पूर्णता के मामले में प्रदेश में धमतरी के बाद दूसरा स्थान हासिल कर चुका है। यहां अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके हैं। 477 में से 247 गांवों में नल जल आपूर्ति शुरू रायपुर जिले में मिशन के तहत शामिल 477 गांवों में से 247 गांवों में नल जल योजनाओं का काम पूरा कर पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। इन गांवों में योजनाओं के संचालन और संधारण का कार्य ग्राम पंचायतों को सौंपा जा चुका है। अब पंचायतें ही जल आपूर्ति की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

मार्च 2026 तक हर घर तक पहुंचेगा जल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड रायपुर के कार्यपालन अभियंता अनिल कुमार बच्चन ने बताया कि मार्च 2026 तक 126 और गांवों में सभी कार्य पूरे कर हर घर नल से जल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत रायपुर जिले में कुल 393 पानी टंकियों का निर्माण प्रस्तावित था, जिनमें से 377 पूरी हो चुकी हैं और 16 टंकियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

वर्ष 2020-21 में हुई थी योजना की शुरुआत

अभियंता बच्चन के अनुसार, जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजनाओं की स्वीकृति और निर्माण कार्य वर्ष 2020-21 में प्रारंभ हुआ था। अलग-अलग चरणों में गांवों के लिए योजनाएं तैयार कर ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कार्यादेश जारी किए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य पूर्णता के बिना किसी भी निर्माण एजेंसी को एनओसी जारी नहीं की गई है, ताकि पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।

धरसींवा ब्लॉक के नक्टी गांव में उदाहरणीय कार्य

अधिकारियों ने बताया कि धरसींवा विकासखंड के ग्राम नक्टी में नल जल योजना का कार्य पूरा कर 11 सितंबर 2024 को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया जा चुका है। अब यहां पंचायत स्वयं नल जल योजना का संचालन और रखरखाव कर रही है।

अभियंता अनिल कुमार बच्चन का बयान:

“जल जीवन मिशन के तहत हमारा लक्ष्य मार्च 2026 तक रायपुर जिले के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अधिकांश गांवों में सप्लाई शुरू हो चुकी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!