छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजसक्ती

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शराब पीकर 2 युवकों की मौत, मचा हड़कंप

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में शराब पीकर 2 युवकों की मौत, मचा हड़कंप

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शराब पीने से 2 युवक की जान चली गई। शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद परिजन उन्हें सारंगढ़ के एक अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ये वही करही गांव है जहां कुछ दिन पहले शराब पार्टी के बहाने बुलाकर, शराब पिलाकर युवा उप सरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया था।

शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी 

यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक करही गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने रविवार शाम को शराब पिया था। जिसके बाद दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें सारंगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सारंगढ़ थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीरो में केस दर्ज कर केस डायरी बिर्रा पुलिस को भेज दी है।

पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा 

फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना के बाद सक्ती आबकारी विभाग एक्टिव हो गई आबकारी विभाग जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!