CG NEWS : गृह ग्राम आगमन पर अग्निवीर मनीष का भव्य स्वागत, ग्रामीणों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

CG NEWS : गृह ग्राम आगमन पर अग्निवीर मनीष का भव्य स्वागत, ग्रामीणों की आंखों में छलके खुशी के आंसू
सक्ती। प्रज्ञा 24 न्यूज़ : जिले के घोघरी में आज गर्व का माहौल देखने को मिला। गांव के निवासी मनीष कुमार जायसवाल ने सात माह की अग्निवीर ट्रेनिंग सफलता पूर्वक पूरी की है। गृह ग्राम आगमन पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। जगह–जगह डीजे की धुन पर स्वागत किया गया, फटाखे फोड़े गए और परिवार के लोगों की आँखों में खुशी के आँसू नजर आए।

मनीष बेहद गरीबी में जीवन यापन करने वाले मन्थिर जायसवाल के छोटे पुत्र हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद पिता ने तीनों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई। आज बड़ा बेटा रोजगार मित्र के रूप में सेवा दे रहा है और छोटा बेटा देश सेवा की राह पर आगे बढ़ा है।
स्वागत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। पूरा गांव आज गर्व से गदगद है, क्योंकि गांव का बेटा अब देश की सेवा में कदम बढ़ा चुका है।










