खेलछत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजबस्तरमुख्य खबर

CG NEWS: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 प्रतियोगिता का शुभारम्भ

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

CG NEWS: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 प्रतियोगिता का शुभारम्भ

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

बस्तर । प्रज्ञा 24 न्यूज़ : बस्तर की गौरवशाली धरती पर खेल और संस्कृति का महाकुंभ, “बस्तर ओलंपिक 2025” अपनी भव्य शुभारंभ के लिए पूरी तरह तैयार है….. जगदलपुर में आज से 13 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस संभाग स्तरीय आयोजन का उद्घाटन समारोह आज प्रातः 11 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की गूंज “करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर” के प्रेरणादायक स्लोगन नारे के साथ पूरे अंचल में सुनाई देगी।

प्रतियोगिता में लगभग 3500 खिलाड़ी ग्यारह अलग-अलग खेल में भाग लेंगे,उद्धघाटन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर ओलम्पिक संभाग स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्यक्षता करेंगे और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे।

इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और कांकेर सांसद भोजराज नाग,कोंडागांव विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, सहित बस्तर संभाग के विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!