छत्तीसगढ़धार्मिकप्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबररायपुर

CG NEWS : अब सिंदूर नहीं लगाओगी; महिलाओं का धर्मांतरण करा रहे लोगों को भीड़ ने पीटा, छत्तीसग…

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला थमता नहीं दिख रहा है। राजधानी रायपुर में धर्मांतरण का फिर एक मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

CG NEWS : अब सिंदूर नहीं लगाओगी; महिलाओं का धर्मांतरण करा रहे लोगों को भीड़ ने पीटा, छत्तीसग…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला थमता नहीं दिख रहा है। राजधानी रायपुर में धर्मांतरण का फिर एक मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हिन्दू संगठन के लोगों ने धर्मांतरण कर रहे लोगों को पुलिस के सामने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी और उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोग नारेबाजी करते हुए धर्मांतरण कराने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। महिलाओं ने बताया कि उन्हें धर्मातरण कराने वालों ने झांसा दिया कि आपका स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है, वह ठीक हो जाएगा और आपका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा। धर्मांतरण को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस की टीम भी पहुंची।

हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि रायपुर में एक दंपति को झांसा देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। पिछले दो महीने से धर्मांतरण कराने वाले उनके पीछे पड़े हुए थे। उन्हें झांसा दिया गया था कि आप अपना धर्म बदल लेंगे तो बीमार नहीं रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। महिला के हाथों से धर्मांतरण कराने वालों ने चूड़ी निकाल ली और उसे कहा गया कि अब तुम अपना सिंदूर भी पोछ दो। आज के बाद से तुम अब सिंदूर नहीं लगाओगे। इस बात की जानकारी जैसे ही मोहल्ले के लोगों को हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, लोगों ने धर्मातरण कराने वाले लोगों को घेर लिया। इस बीच हिन्दूवादी संगठन के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए और जय श्रीराम का नारे लगाने लगे। इससे पहले भी दुर्ग में धर्मांतरण के मामले में दो ननों को गिरफ्तार किया गया था, जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी हुई थी।

भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को रोक दिया

धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लोगों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग करते रहे। जिस घर में धर्मान्तरण हो रहा था, उस घर को हिंदू संगठन के लोगों ने घेर लिया और घर के बाहर बैठकर नारेबाजी करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने धर्मान्तरण कर रहे दो महिला और चार अन्य लोगों को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। पुलिस जब उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जा रही थी, तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई भी की। इतना ही नहीं उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस की गाड़ी को कुछ देर के लिए भीड़ ने रोक लिया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें छूड़ा कर थाने ले गई, तब जाकर किसी तरीके से मामला शांत हुआ।

बिलासपुर में शिवलिंग का अपमान

इधर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के एक मंदिर में शिवलिंग का अपमान करने के आरोप में 26 साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित एक दुर्गा मंदिर में यह घटना हुई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर पथराव किया और उसकी दुकान में आग लगाने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामला शांत कराया। आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्य करना), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण रूप से लोगों के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!