

बीजापुर। जिले में इनामी नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली टेकुलगुडम हमला समेत CRPF के सहायक कमांडेंट की हत्या में शामिल था।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसर्पित नक्सली हरीश पदम उर्फ पोज्जा टेकुलगुडम हमला समेत CRPF के सहायक कमांडेंट की हत्या में शामिल था। उस हमले में 22 जवान शहीद हुए थे। वहीं शासन ने आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों पर 2 लाख का इनाम रखा था। बताया जा रहा है कि, यह नक्सली सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित है। फिलहाल बीजापुर पुलिस ने उसे प्रोत्साहन राशि के तौर पर 25 हजार रुपए दिए हैं ।





