CG News : छात्रों को राहत, बढ़ी कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि, जानिए अब कब तक भर सकेंगे फार्म
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

CG News : छात्रों को राहत, बढ़ी कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि, जानिए अब कब तक भर सकेंगे फार्म
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है

गौरतलब है कि पहले प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित थी। लेकिन सीटें रिक्त रहने और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब जो छात्र किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय पर प्रवेश नहीं ले पाए थे, उन्हें नई तिथि तक मौका मिलेगा।

इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और उनका भविष्य सुरक्षित होगा। आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।









