
CG News : आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, महारा और ध्रुवा समाज के भवन का करेंगे लोकार्पण
जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में दोपहर 12:00 बजे आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे वन विद्यालय में नवाखानी मिलन समारोह व संभागीय ध्रुवा समाज के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम एवं दोपहर 01:00 बजे गुरु गोविंद सिंह वार्ड में माहरा समाज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और स्थानीय विधायक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे ।













