छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबरसुकमा

CG Naxal Breaking : सुकमा मुठभेड़ अपडेट: दो महिला समेत तीन इनामी नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

CG Naxal Breaking : सुकमा मुठभेड़ अपडेट: दो महिला समेत तीन इनामी नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

सुकमा: जिले के तुमालपाड़ जंगल और पहाड़ी इलाके में शनिवार को DRG और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने तीन माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में जनमिलिशिया कमांडर एवं स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल है। वहीं दो महिला माओवादी के शव भी घटनास्थल से बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि थाना भेज्जी एवं चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर DRG की टीमें 16 नवंबर की सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकली थीं। सर्चिंग के दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद रुक-रुककर लगभग पूरे दिन मुठभेड़ चलती रही।

मारे गए माओवादी कैडरों की पहचान –

1. माड़वी देवा — जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर स्पेशलिस्ट, कोंटा एरिया कमेटी सदस्य

इनाम राशि : ₹5 लाख

2. पोड़ियम गंगी — CNM कमांडर, कोंटा एरिया कमेटी

इनाम राशि : ₹5 लाख

3. सोड़ी गंगी — किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य

इनाम राशि : ₹5 लाख

हथियारों का जखीरा बरामद

DRG जवानों ने मुठभेड़ स्थल से 303 राइफल, BGL लॉन्चर, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

आईजी बस्तर का बयान 

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि बस्तर में माओवाद अपने अंतिम दौर में पहुँच चुका है। हिंसा के मार्ग पर चल रहे माओवादी अब तेजी से कमजोर हो रहे हैं और सरकार की पुनर्वास नीति ही उनका एकमात्र विकल्प बचा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में बस्तर रेंज में Central Committee, DKSZC और PLGA से जुड़े कुल 233 माओवादी अब तक मारे जा चुके हैं।

सघन सर्चिंग जारी मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में DRG, बस्तर फाइटर्स, CRPF और अन्य सुरक्षा बल व्यापक सर्चिंग कर रहे हैं।

नमस्कार,छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए प्रज्ञा 24 न्यूज छत्तीसगढ़ का ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले जाने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!