
हरेंद्र बघेल रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाला मामले में ED अधिकारियों ने एक और गिरफ़्तारी की है. ED ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, अरविंद सिंह आबकारी अधिकारी AP त्रिपाठी के अघोषित असिस्टेंट रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद सिंह फरार चल रहा था. वह आज मां के निधन पर घर आये थे, इसी दौरान ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, मां के अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम में कलश में पानी लेकर चिता के जब अरविन्द सिंह फेरे ले रहे थे, तभी ईडी की टीम पहुंची और चिता में आग देने के तुरंत बाद ही ईडी दफ्तर ले गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने अरविंद सिंह के ठिकानों पर ED की टीम ने कार्रवाई की थी। उन्हें पूछताछ के लिए समन भी किया गया था। अरविंद सिंह ट्रांसपोर्ट एंड डीजल डीएनडी डिपार्टमेंट में मास्टर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। अरविंद सिंह के द्वारा 1 अप्रैल 2020 को व्यवसाय करने के लिए 36 महीने अर्थात 3 वर्ष के लिए अवकाश लिया गया था। उसे 31 मार्च 2023 को ड्यूटी जॉइन करनी थी परंतु अभी तक जॉइनिंग नहीं की गई है। इसके लिए बीएसपी मैनेजमेंट ने अरविंद सिंह को नोटिस भी भेजा था।