क्राइमछत्तीसगढ़मुख्य खबरसरगुजा

CG CRIME NEWS : लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पेट में पल रहे बच्चे की भी गई जान

CG CRIME NEWS : लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पेट में पल रहे बच्चे की भी गई जान

सरगुजा : जिले में लिव इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां के पेट में पल रहे नवजात की भी मौत हो गई। युवक के शराब पीने से परेशान होकर युवती उसे बिना बताए मायके चली गई थी। जिससे वो नाराज था। पंचनामा के दौरान शरीर पर 40 से ज्यादा लाठियों के निशान मिले हैं। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जजगा निवासी राजीव दास महंत (30) का गावं की ही युवती मनबसिया माझी (28) से प्रेम संबंध था। दोनों करीब दो सालों से साथ रहने लगे। परिजनों से अलग रहते हुए राजीव दास ने एक किराना की दुकान खोली थी। जिसका संचालन उसकी अनुपस्थिति में मनबसिया करती थी। राजीव दास के शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था।

मायके जाने पर ले ली जान

शुक्रवार 7 नवंबर को राजीव दास गांव की ओर गया था। वह दोपहर करीब दो बजे घर लौटा तो दुकान और घर का दरवाजा खुला था। घर में मनबसिया नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि वह मायके चली गई है। राजीव दास 2 किलोमीटर दूर अपने ससुराल पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर घर ले गया। घर वापस आने पर राजीव दास ने उसे 40 से ज्यादा लाठियां मारी। जब वह बेहोश हो गई तो उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर राजीव भाग गया। जब देर रात तक घर से कोई आवाज़ नही आई तो पड़ोसियों ने 112 डायल को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 और 108 की टीम ने ताला तोड़कर घर में अंदर प्रवेश किया तो मनबसिया मृत पड़ी थी।

बताया जा रहा है कि, राजीव दास महंत का मनबसिया से करीब दो साल पहले प्रेम संबंध बन गया था। वो अपने प्रेमी के घर ढूकू (जनजातीय विवाह की परंपरा) के तहत आ गई थी। राजीव दास ने किराना दुकान खोला था, जिसे उसकी अनुपस्थिति में वो संचालित करती थी। मनबसिया 7 महीने की प्रेग्नेंट थी।

पुलिस ने दूसरे दिन जब शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो डॉक्टरों ने मृत बच्चे को मां के गर्भ से बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजीव दास को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!