
CG breaking news : छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना आज से लागू, इन्हें सिर्फ एक साल तक ही मिलेगा लाभ, जानिए
प्रज्ञा 24 न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए आज से पूरे प्रदेश में बिजली बिल हॉफ योजना लागू कर कर दी है, सरकार के निर्देशानुसार 200 यूनिट तक उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल का पे करना होगा। आपको बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान 200 यूनिट बिजली हाफ योजना लागू करने का ऐलान किया था।

बढ़ती बिजली बिल से जनता त्रस्त
गौरतलब हो कि 1 अगस्त 2025 को सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना पर बड़ा बदलाव किया था। भूपेश सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया था। इस बदलाव का असर सीधे-सीधे लाखों परिवारों पर पड़ा था। जिससे बढ़ती बिजली बिल से जनता त्रस्त हो गई थी।

इन्हें साल तक मिलेगा लाभ
इसके साथ ही साय सरकार ने पीएम सौर योजना को बढ़ावा देने के लिए भी नई पहल की है। जिन उपभोक्ताओं की खपत 200 से 400 यूनिट तक है उन्हें भी अगले एक साल तक 200 यूनिट पर हाफ बिल का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से प्रदेश के 45 लाख में से 42 लाख उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे। 400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को एक साल का लाभ इसलिए दिया गया है ताकि 1 साल के भीतर अपने घरों में सोलर पैनल लगवा सकें।









