छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुर

CG breaking news :1 नवंबर को रायपुर आएंगे PM मोदी, भारी वाहनों की नो-एंट्री, आप भी देखें पूरा शेड्यूल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

CG breaking news :1 नवंबर को रायपुर आएंगे PM मोदी, भारी वाहनों की नो-एंट्री, आप भी देखें पूरा शेड्यूल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में राज्योत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है। प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकेर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए है। राजधानी रायपुर से लेकर नवा रायपुर तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जा रहे है। इसके लिए प्रशासन ने भारी वाहनों की नो-एंट्री घोषित कर दी है, वहीं आम लोगों के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है। प्रधान मंत्री मोदी का काफिला माना एयरपोर्ट से नवा रायपुर के कई प्रमुख स्थलों तक जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नया रायपुर कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। खुद एडीजी दीपांशु काबरा ने सुरक्षा की कमान संभाली है, जिनके साथ 5 एडीजी, 12 डीआईजी और 3000 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। 1 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नया रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी।

प्रधानमंत्री का रूट

माना एयरपोर्ट से लेकर सेक्टर-24, स्वागत विहार और कार्यक्रम स्थल तक का रास्ता पूरी तरह सील रहेगा। आम लोगों के लिए भी एयरपोर्ट तिराहा, कायाबांधा, सीबीडी बिल्डिंग रोड, मंत्रालय और मे-फेयर रोड से सेक्टर-24 तक का रास्ता बंद रखा जाएगा। वही राज्योत्सव समारोह में आने वालों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। 16 स्थानों पर पार्किंग जोन बनाए गए हैं। इन पार्किंग जोनों से लोगों को लाने और ले जाने के लिए 100 ई-रिक्शे चलाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!