किसान न्यूजछत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुर

CG BRAKING NEWS : साय कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को, धान खरीदी व्यवस्था में बदलाव को लेकर हो सकती है चर्चा

CG BRAKING NEWS : साय कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को, धान खरीदी व्यवस्था में बदलाव को लेकर हो सकती है चर्चा

रायपुर : साय कैबिनेट की अगली कैबिनेट बैठक शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह मीटिंग सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक खासतौर पर धान खरीदी व्यवस्था में बड़े बदलाव को लेकर अहम मानी जा रही है। इस सीजन की तैयारी को देखते हुए सरकार समर्थन मूल्य, खरीदी केंद्रों की संख्या व प्रबंधन, परिवहन व्यवस्था, और भुगतान प्रणाली में सुधार पर अंतिम चर्चा कर सकती है।

सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि इस बार किसानों के लिए ज़्यादा पारदर्शी, सरल और तेजी से भुगतान वाला सिस्टम लागू किया जाएगा, ताकि खरीदी प्रक्रिया बिना बाधा के संपन्न हो सके। इसके अलावा, बैठक में अन्य विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!