छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुर

CG ब्रेकिंग : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, देखें किन्हे मिली कौन सी जिम्मेदारी

CG ब्रेकिंग : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, देखें किन्हे मिली कौन सी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी गजेंद्र यादव को दी गयी है। वहीं गुरु खुशवंत को कौशल विकास, रोजगार और अनुसूचित जाति विभाग दिया गयाहै, जबकि राजेश अग्रवाल को प्रर्यटन और संस्कृति विभाग दिया गया है।

देखें सभी मंत्रियों के विभाग

विभागों के बंटवारा बाद सीएम साय ने कहा सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।

सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!