कोरबाछत्तीसगढ़मुख्य खबर

CG ब्रेकिंग: कोरबा में CM की बैठक से ठीक पहले गोलीकांड से हड़कंप, CAF के जवान ने दो लोगों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

CG ब्रेकिंग: कोरबा में CM की बैठक से ठीक पहले गोलीकांड से हड़कंप, CAF के जवान ने दो लोगों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

कोरबा  : कोरबा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बैठके से ठीक पहले सीएएफ के जवान ने दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जवान का अपने ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर आज उसने अपने सर्विस रायफल से चाचा ससुर और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। आपको बता दे आज सीएम साय अपने मंत्रिमंडल के साथ कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक लेने कोरबा पहुंचे हुए है।

हत्या की ये वारदात हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महुंआडीह की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम रलिया मेें रहने वाला टेकराम बिंझवार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ है। उसकी पोस्टिंग बांगो बटालियन में है। आज सुबह के वक्त वह अपने ससुराल ग्राम महुआडीह पहुंचा। यहां उसने अपने सर्विस रायफल से सबसे पहले घर के बाहर मिली चाचा ससुर की बेटी मंदासा पर तीन राउंड फायर किया। इस घटना में 19 वर्षीय मंदासा की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोग घरों में जाकर कमरें में छिप गये। इसी दौरान आरोपी का उसके चाचा ससुर राजेश बिंझवार से सामना हो गया।

आरोपी ने चाचा ससुर पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। हत्या की ये वारदात उस वक्त घटित हुई है, जब मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ कोरबा जिले के प्रवास पर है। मुख्यमंत्री साय आज कोरबा के कलेक्टर कार्यालय में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने पहुंचे हुए है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सारी सुरक्षा लगायी गयी है। पुलिस अधिकारी सीएम डयूटी में लगे हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!