छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजसूरजपुर
CG न्यूज़ : मोबाइल चला रही थी बेटी, पिता ने डांटा तो पी लिया कीटनाशक
सूरजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पिता ने अपनी बेटी को मोबाइल चलाने पर डाटा तो गुस्से में आक्रोशित 10वीं कक्षा की छात्रा ने किटनाशक पी लिया.

CG न्यूज़ : मोबाइल चला रही थी बेटी, पिता ने डांटा तो पी लिया कीटनाशक
सूरजपूर : सूरजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पिता ने अपनी बेटी को मोबाइल चलाने पर डाटा तो गुस्से में आक्रोशित 10वीं कक्षा की छात्रा ने किटनाशक पी लिया. ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव का है.

दरअसल, दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा (15 वर्षिय) को उसके पिता ने जब मोबाइल चलाते देखा तो उसे डांट लगा दी. मोबाइल छोड़कर पढाई करने को कहा. इस बात से गुस्साई नाबालिग ने खेतों में डालने के लिए घर पर रखे गए किटनाशक का सेवन कर लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन पर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां छात्रा खतरे से बाहर हैं.












