
CG : देवर ने बीच सड़क में भाभी को दौड़ाया, फिर चाकू मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की बीच सड़क में हत्या कर दी। गुरुवार की रात देवर देवरानी के बीच झगड़ा हुआ तो घर में मौजूद भाभी ने बीच में टोकते हुए देवरानी का पक्ष लिया और देवर को समझाने लगी। इस दौरान देवर ने गुस्से में किचन में रखा चाकू उठाया और हमला कर दिया। हमले में घायल भाभी बचने के लिए घर से बाहर दौड़ी। करीब 200 मीटर तक आरोपी ने अपनी भाभी को मारने के लिए दौड़ाया। सड्डू स्थित पेट्रोल पंप के पास जब वह गिरी तो देवर ने गले में चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला विधानसभा क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार (7 अगस्त) शाम 7 बजे की है। रिंग रोड नंबर 3 स्थित एसबीआई बैंक के पास रहने वाले बंजारे परिवार में वारदात हुई। जहां कामेश्वर बंजारे किसी बात को लेकर घर में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। संगीता बंजारे (35) भी वहीं सीढ़ी पर बैठी हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। तभी संगीता बीच बचाव के लिए उठी और देवरानी का सपोर्ट करते हुए देवर को झगड़ा करने से मना किया, तो आरोपी भाभी से भिड़ गया। पहले उससे गाली गलौज की। फिर मारने के लिए दौड़ाया।

जहीर अली अपने दोस्त ओसाम खान के साथ रात करीबन 09:30 बजे अवधेश मिश्रा से मिलने के लिये रायपुर बाईपास के पास गया. कुछ समय बाद अवशेध मिश्रा अपने दोस्तों के साथ वहां पर मोटर सायकल में आया और आते ही अश्लील गाली गलौज करने लगा. जहीर अली ने मना किया तो अवधेश मिश्रा व उनके अन्य साथियों के द्वारा हाथ मुक्का व हाथ में पहने कड़ा से मारपीट की गई व जान से मार देंगें कहकर लोहे का धारदार हथियार दिखाकर धमकी भी दी गई. मारपीट से जहीर अली के सिर, बायें पैर व बायां हाथ में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अवधेश मिश्रा, उमेश बेहरा और उनके अन्य साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.






