CG : ग्यारहवीं के छात्र से मारपीट ! शिक्षक ने बिना जूता के स्कूल आने पर छड़ी से मारा
CG News : मनेन्द्रगढ़ जिले के भरतपुर विकासखंड के कोटाडोल इलाके में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। कोटाडोल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महेंद्र प्रजापति नामक शिक्षक ने छात्र शुभकरण कुजूर के साथ मारपीट की। छात्र ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। जिला मुख्यालय से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर सुदूर वनांचल क्षेत्र की यह घटना है।

जूता पहनकर नही आने पर छड़ी से मारा
जानकारी यह सामने आई है कि इक्कीस अगस्त को स्कूल में जूता नहीं पहनकर आने पर छड़ी से छात्र को पैर और पीठ में मारा गया। छात्र के शरीर में कई जगह चोट के निशान भी है। मामला कोटाडोल थाने भी पहुँचा था लेकिन शिक्षक द्वारा माफी मांगने के बाद शिकायत नहीं हो सकी।

गुटखा खाकर दीवाल पर थूके जाने की बात पर विवाद – प्राचार्य
एक दिन बाद शोसल मीडिया में फोटो सहित मामला सामने आने के बाद बीईओ भरतपुर इस्माइल खान ने जांच के लिए एक टीम स्कूल भेजी। स्कूल के प्राचार्य गुड्डुराम किस्पोट्टा ट्रेनिंग लेने मनेन्द्रगढ़ आये हुए थे और स्कूल में घटना के समय नहीं थे। इनका कहना है कि गुटखा खाकर छात्र द्वारा दीवाल पर थूके जाने की बात पर विवाद बढ़ने की जानकारी के बाद पिटाई की जानकारी मिली है। वही जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे ने जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।