छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपामुख्य खबर

CG: खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, सवार दो युवकों की मौत

जांजगीर चांपा। जिले में सड़क हादसों का दौर जारी हैं। ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत हुई है।

CG: खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार स्कूटी, सवार दो युवकों की मौत

जांजगीर चांपा। जिले में सड़क हादसों का दौर जारी हैं। ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई, हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है, ग्रामीणों में आक्रोश है, ग्रामीणों ने ट्रक के चक्कों का हवा निकाल दिया है।

मिली जानकारी अनुसार, मृतकों में 18 वर्षीय सुमित कश्यप जोकि अपने मामा गांव कुटरा में ही रहता था, वहीं 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप दोनों दोस्त मिलकर गुरुवार की रात 10 से 10.30 बजे के बीच स्कूटी में निकले थे। जहां गणेश उत्सव में गाना गाने की रिहल्स को लेकर दोनों अपने अन्य साथियों को लेने जाने को निकले थे।

इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी ट्रक के पीछे स्कूटी जा टकराई, हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आने पर डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित किया है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

वही घटना के बाद सुबह से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, दोनो की मौत होने पर गांव में शोक की लहर है, सड़क के किनारे खड़ी ट्रक के चक्कों के हवा को ग्रामीणों ने निकाल दिया है और ट्रक को लेजाने नहीं दे रहे है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और समझाईस दी जा रही है, ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!