छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कृषि अधिकारी की मौजूदगी में किसान पन्नालाल ने की उड़द मूंग की बोनी*

*कृषि अधिकारी की मौजूदगी में किसान पन्नालाल ने की उड़द मूंग की बोनी*

 *ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन की खेती*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 जनवरी 2026/ ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल के रूप में उड़द एवं मूंग की बोनी किसान पन्नालाल चौहानने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम नवापारा में की। विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम नवापारा के किसानों को कम पानी में अधिक लाभ देने वाली दलहनी फसलों की उपयोगिता के बारे में कृषि अधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उड़द और मूंग की खेती से जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि संभव है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, बीज उपचार एवं फसल प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। किसान पन्ना लाल चौहान ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभकारी बताया। किसान ने कहा कि वह 5 एकड़ में धान के बदले उड़द और 1 एकड़ में मूंग की खेती इस साल कर रहा है। कृषि विभाग ने उड़द मूंग वितरित किया है। उल्लेखनीय है कि धान के बाद दलहन तिलहन का फसल लगाना फसल चक्र में शामिल है। इससे भूमि की उर्वरक शक्ति मजबूत होता है और दोनों सीजन में पैदावार अधिक मात्रा में होता है। यह फ़सल चक्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!