छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

नक्सलगढ़ में विस्फोटकों से जवानों की जान बचाती है ‘रानी’

बीजापुर। जिले में माओवादियों के खिलाफ कई स्तर पर लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षा बलों की हमजोली डॉग स्क्वायड भी इस अघोषित युद्ध में अपना योगदान दे रही है और इस डॉग स्क्वायड की रानी विस्फोटकों को खोजने में माहिर हैं। कई बार जवानों को उसने बचाया है।

बीजापुर जिले में विभिन्न रोड़ ओपनिंग पार्टी की अगुवाई “रानी” करती है। रानी कोई युवती या महिला नहीं बल्कि श्वानों के दल की सदस्य है। रानी की भूमिका विस्फोटकों का पता लगाने में प्रभावी रही है। रानी बीजापुर जिला पुलिस बल की सदस्य है। दो माह पहले माओवादियों ने गद्दामली से कडेर जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने 30-30 किलो के दो पाइप बम व एक 10 किलो का प्रेशर कुकर आइईडी (इंप्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस) बिछाए हुए थे। माओवादियों का इरादा जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने का था, किंतु बल की अगुवाई कर रही रानी ने इसका पता लगा लिया। इसके तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!