
नगर में बढ़ रहे चोरी की वारदात पुलिस महकमे पर सवाल

सप्ताह मे दो स्थान पर चोरी, लोगों को अब चोरो से लग रहा है डर


हो रहे वारदात को देखते हुए CCTV लगाने से है मजबूर

भटगांव – जिले के नगर पंचायत भटगांव में चोरों के हौसले बुलंद है। लगातार हो रही चोरी की वारदात से नगर में भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस सुरक्षा पर भी सवालियां उठने लगे है। सलौनीकला रोड में स्थित ग्राम सेवक दीनानाथ साहू के घर हुई चोरी के बाद अब बिर्रा मोड़ के पास स्थित दुर्गा मंदिर में भी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट में लगे छः ताले तोड़कर दान पेटी में रखें नगदी पर हाथ साफ कर दिए हैं। मंदिर के पुजारी अनुराग दुबे ने बताया कि चैत्र नवरात्रि से लेकर अब तक कि दान की गई लगभग 5000 पाँच हजार रुपये चोर ने चोरी कर ली है। घटना की जानकारी उन्हें सुबह हुई हैं। जिसके बाद भटगांव थाना को इसकी सूचना दी गई है। मौके पर भटगांव पुलिस पहुँचकर पूरे मामलें की जाँच कर रही हैं। साथ ही मंदिर में लगी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पंडित ने आगे बताया कि इस मंदिर में हुई आज की चोरी तीसरी बार की चोरी है। पूर्व में मातारानी के मुकुट और जेवरात सहित दानपेटी में रखी पैसों की चोरी हो चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर ग्राम सेवक दीनानाथ साहू व उनके किराएदार के घर हुई चोरी में सोने चांदी के जेवरात और 20000/- रुपये की नगदी चोरों ने पार कर दिया है। कुल 70 हजार रूपये की चोरी कर ली गई । हालाँकि इस मामलें में पुलिस लगातार पतासाजी कर रही हैं। ग्राम सेवक के यहाँ हुई चोरी के कुछ दिन बाद दुर्गा मंदिर की चोरी से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगें है। यदि नगर में पुलिस पेट्रोलिंग की सक्रिय टीम नगर में लगातार गस्त करता तो शायद, चोरी की वारदात सामने आते। नगर में हुई अन्य चोरी के मामलें में भी पुलिस अब तक चोरों को नहीं पकड़ पाई हैं। नगर के व्यापारी नामदेव के घर हुई चोरी के साथ साथ एक किसान के साथ किये गये उठाईगिरी और बन्दारी के शिक्षक के यहाँ की गई चोरी के आरोपी अब तक भटगांव पुलिस के नाकामी को बयाँ कर रही हैं।



अब ऐसे में ग्राम सेवक के यहाँ हुई चोरी और दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के वारदात से भटगांव पुलिस को सबक लेने की जरूरत है और चोरी की बढ़ रही आँकड़े पर गंभीरता दिखाने की जरूरत है तांकि नगर में बढ़ रही चोरी पर रोक लग सकें।
बाईट – दीनानाथ साहू , ग्राम सेवक, निवासी नगर भटगांव
बाईट – अनुराग दुबे , पुजारी दुर्गा मंदिर भटगांव










