देश विदेश

जग्गनाथ पुरी रथ यात्रा में हताहत, 50 से अधिक लोग घायल, 5 की हालत नाजुक, गर्मी से भी बेहोश हुए कई लोग

जग्गनाथ पुरी में भारत की सबसे प्रसिद्ध रथ यात्रा निकाली जाती है। यहां देश के कोने-कोने से लोग दर्शन के लिए आते हैं। वहीं जग्गनाथ पुरी में हताहत की खबर सामने आई है। जहां पुरी रथ यात्रा में बलभद्र के ताल ध्वज रथ खींचते समय मर्चीकोट चौक पर धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी मच गई। इसमें 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रथ खींचते वक़्त हुई घटना

बताया जा रहा है कि रथ खींचते समय भक्तों में धक्का-मुक्की हुई। जिसके चलते लोग नीचे गिर गए। वहीं कुछ लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए। सभी घायलों को पुरी सदर मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मरीचिकोट चौराहे पर हुई।

इससे पहले भी 6 घायल

वहीं, इससे पहले जगन्नाथ महाप्रभु के पहंडी के दौरान प्रभु रथ पर चढ़ाते समय सीढ़ी से फिसलने के कारण 6 सेवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इन सेवकों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी सेवक स्वस्थ बताया जा रहे हैं।

गर्मी से भी बेहोश हुए कई लोग

रथयात्रा के दौरान पुरी जगन्नाथ धाम में भीषण गर्मी का प्रकोप भी झेलना पड़ा। जिससे लोग बीमार पड़ने लगे। गर्मी के चलते कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। सेवकों द्वारा सभी को पुरी सदर अस्पताल ले जाया गया।

10 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल

विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा देखने के लिए पूरी में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचे। 10 लाख से अधिक श्रद्धालु जगन्नाथ धाम की रथयात्रा में शामिल हुए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1671095432905371649?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1671095432905371649%7Ctwgr%5Ef09945a67fda8e6fb0d25df83229968b52f0502e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftopchand.com%2F2023%2F06%2F20%2Fincident-in-jagannath-puri-rath-yatra-more-than-50-people-injured-condition-of-5-critical-many-fainted-due-to-heat%2F

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button