
भिलाई। भिलाई में लगातार सड़क हादसा हो रहा है। छावनी इलाके में एक कार ने बाइक सवारांे को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं उसकी बहन की मौत हो गई। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने 18 वर्षीय साक्षी साव और उसके भाई 16 वर्षीय चंदन साव को चपेट में ले लिया। इस हादसे में साक्षी की मौत हो गई वहीं उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। वहीं पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वाहन कि पहचान कर रही है।
और भी घटनाएं…
दुर्ग जिले में ही उतई क्षेत्र में एक बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई है। बोलेरो सीजी 07 सीए 9812 के चालक ने बाइक सवार को चपेट में लिया। इस हादसे में ग्राम सांतरा निवासी दुर्गेश देवांगन की मौत हो गई. चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।