

विक्की पटेल रायगढ़: जिले मे आए दिन पंचायत द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की राशि का बंदरबाट, मनरेगा की अनियमित्ता सहित 14 वें और 15 वें वित्त मे भ्रस्टाचार की बात आये दिन सुनने को मिलते रहती है। लेकिन एक ऐसा मामला प्रकाश मे आया है जब एक महिला ने सरपंच और कुच पंचो पर व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने घर के पास ही सामुदायिक भवन निर्माण करने और उपर से आवगमन हेतु रास्ता ना देने की शिकायत की है।
प्रार्थी महिला संतोषी ने पुसौर थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसमे कहा है एक वो ग्राम साल्हेपाली रायगढ़ (छ.ग.)की निवासी हैँ । जो विगत कई वर्षो से निवास कर रही हैँ। महिला के घर व चार पहिया वाहन का आने जाने का रास्ता है । जिसमे सरपंच और कुछ पंच द्वारा सामूदायिक भवन निर्माण कार्य करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

जिस कारण आवागमन व चार पहिया वाहन का मार्ग बंद हो जा रहा जो की एक मात्र चार पहिया वाहन का आवगमन मार्ग हैं, परिवार हेतु शौचालय , बाथरूम बना हैं उसे भी अवरोध कर दिया गया है।
महिला ने थाने मे छायाप्रति सलग्न करते हुए कहा है की मेरे द्वारा रास्ता की मांग करने पर भी रास्ता नहीं दिया जा रहा हैं ।
विदित हो कि भारतीय दंड संहिता की धारा 339 व 341 के तहत यदि कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को आने जाने से रोकता है तो वो रास्ता रोकने का अपराध करता है, तो यह अपराध की श्रेणी मे आता है |
महिला ने मीडिया को बताया की शिकायत पर अभी तक जांच नही हुई है। अब देखना है खबर प्रकाशन के बाद भी कार्यवाही होती है या नही…





