छत्तीसगढ़रायपुर

धान खरीदी की शुरुआत, पहले दिन में बेचा गया इतना मीट्रिक टन धान, किसानों में दिखा उत्साह

रायपुर।खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 1 नवम्बर से धान खरीदी का काम शुरू हो गया। पहले दिन 775 उपार्जन केंद्रों द्वारा 10 हजार 257 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। प्रथम दिवस 3 हजार 951 किसानों द्वारा धान बेचा गया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हर साल धान खरीदी का नया रिकार्ड बन रहा है। इस साल भी फसल अच्छी होने से किसानों में उत्साह है।

राज्य में आज से शुरू हुई धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। इस साल 110 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की तैयारी शासन द्वारा की गई है। इस वर्ष 2497 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। धान विक्रय के लिए 25 लाख 93 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। धान का कुल पंजीकृत रकबा 31.13 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 02 लाख 3 हजार नये किसानों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन के लिए 5341 टोकन जारी किए गए थे। टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से 268 टोकन जारी किए गए। पहले दिन के धान उपार्जन के लिए किसानों को भुगतान करने के लिए मार्कफेड द्वारा 279 करोड़ रुपए अपेक्स बैंक को जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button