

हरेन्द्र बघेल रायपुर। CG BIG NEWS : भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता ननकी राम कंवर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा कि आज मैं उनके विधानसभा क्षेत्र रामपुर में रहूंगा। अगर वो आएंगे तो उनका स्वागत है।
बता दें कि ननकी राम कंवर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व गृहमंत्री हैं। गौरतलब है कि नंदकुमार साय भी भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता रहे, लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है।
जता चुके है भाजपा को लेकर नाराजगी
नंदकुमार साय खुद को भाजपा में उपेक्षित मानने लगे थे। वहीं ननकी राम कंवर भी कई मौकों पर अपनी नाराजगी भाजपा के नेताओं को लेकर जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान के बाद अब यही सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस में क्या भाजपा के कुछ और आदिवासी नेताओं की एंट्री होने वाली है? फिलहाल, अब देखने वाली बात होगी कि सीएम भूपेश बघेल के दौरे से भाजपा वरिष्ठ विधायक ननकी राम कंवर की क्या प्रतिक्रिया रहती है।

कुछ भाजपाई खुद मुझे फोन कर रहे हैं – नंदकुमार





