

हरेन्द्र बघेल रायपुर। छत्तीसढ़ में राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले पटवारियों का प्रदर्शन जारी है। ऐसे मंे किसानों की समस्याएं बढ़ रही है और राजस्व विभाग में काम ठप पड़ गया है। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में पटवारियों की हड़ताल को समर्थन देन के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहुंचे। उनके साथ विधायक शिवरतन शर्मा पहुंचे।
इस दौरान अरूण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में पटवारियों के धरने का आज 17वां दिन है। साव ने उदाहरण देते हुए कहा यदि सैनिक को युद्ध लड़ने के लिए कहा जाए तो वे युद्ध कैसे लड़ेंगे। सरकार उन्हें हथियार देगी तभी तो सैनिक अच्छे से युद्ध लड़ पाएंगे। जो आवश्यक सामग्री है उन्हें उपलब्ध कराना तो पड़ेगा। किसान परिवार का काम ठप पड़ा है। किसी को जमीन बेचना है तो किसी के सिमांकन का काम है। सभी परेशान है। लेकिन कांग्रेस सरकार को कोई परवाह नहीं है।

क्या है पटवारियों की मांग?
वेतन विसंगति दूर करने की मांग
राजस्व निरीक्षक के 50 प्रतिशत पदों को विभागीय परीक्षा के आधार पर पदोन्नति की मांग,
संसाधन और नेट भत्ता,
महंगाई के अनुरूप स्टेशनरी भत्ता,
अतिरिक्त हल्के के प्रभार मानदेय में बढ़ोत्तरी,
पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक,
मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त करने की मांग
बिना विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज न किए जाने की मांग।





