

धमतरी। धमतरी शहर में आज भाजपाइयों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए महापौर निवास का घेराव किया। वहीं भाजपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने हाटकेश्वर वार्ड में बेरेकेड्स लगा रखा था। इस दौरान शहर नारेबाजी से गूंजता रहा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि, शहर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और लगातार अपराध बढ़ रहा है। इनपर शिकंजा कसना जरूरी है। इन्हीं सब मुद्दों के साथ 13 मांगों को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने हाटकेश्वर वार्ड में बेरेकेड्स लगाया था। बड़ी संख्या में भाजपाई इस प्रदर्शन में शामिल हुए।





