

मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीजेपी कार्यकर्ता शैलेन्द्र जयसवाल की लाश बिजली के खंबे से लटकी मिली है। खेत के बीच खंभे में लटकी लाश संदिग्ध हालत में पाई गई। शैलेंद्र जयसवाल एल्डरमेन भी रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।

थाना प्रभारी गौरव पांडे ने बताया कि खेत में लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया से यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल इसका कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मदद के लिए मौजूद है। लोगों से पूछताछ कर मामले का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि शैलेंद्र जयसवाल बीजेपी के कार्यकर्ता थे और एल्डरमैन थे.





