टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता


गोविंदवन क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच का विजेता बना बम्हिनीडीह साईन स्टार की टीम
के पी पटेल बिलाईगढ़ – विकासखंड बिलाईगढ़ के समीपस्थ ग्राम गोविंदवन में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह का आयोजन हुआ। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगड़े, अनु.जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटे बाबा युवराज शरण सिंह, जिला मंत्री रामनारायण देवांगन, अनु. जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बारटे,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुकदेव साहू, आईटी सेल जिला संयोजक सतीश रात्रे, सोशल मीडिया जिला सह प्रभारी देवानंद मार्कण्डेय, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री प्रह्लाद डडसेना, सांसद प्रतिनिधि राधा राकेश, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणेशी राकेश,वरिष्ठ नेता उमा शंकर साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में क्रिकेट का रोमांचक रहा। बिलाईगढ़ टीम व बम्हिनीडीह चारपारा टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में बम्हिनीडीह चारपारा ने जीत हासिल की। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मैच देखने यहां पहुंचे थे।

पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगड़े ने कहा की हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है।हारने वाले खिलाडियों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहिए। आज के समय मे बौद्धिक विकास के साथ खेल विकास भी अहम मायने रखता है इसलिए अच्छे एवं उच्च शिक्षा के साथ- साथ आप सभी युवा वर्ग खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर अपने प्रतिभा को निखारते हुए माता- पिता, गुरुजन और अपने ग्राम का नाम रौशन करें। शिक्षा के साथ खेल भी भविष्य को उज्ज्वल बनाता है, इसलिए दोनों महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढने, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
डॉ. दिनेश लाल जांगड़े कहा कि किसी भी खेल में खेल भावना और अनुशासन महत्वपूर्ण होता है। हार और जीत खेल का एक पहलू है। हार से हमें हताश नहीं होना है और जीत से हमें अभिमानी भी नहीं होना है। हार से हमें सीख लेनी चाहिए कि किस प्रकार हम आगे अपने खेल में सुधार कर सकते हैं। आप के गांव में हर वर्ष के भांति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो काफी प्रशंसनीय है। क्रिकेट के ही माध्यम से आप सब के बीच हमें पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसके लिये आप सब को तहे दिल से आभार साथ ही आयोजन समिति व विजयी टीमों को भी बहुत- बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
इस अवसर पर शिवशंकर जायसवाल, ताजेंद्र जायसवाल, रामनारायण साहू, शांतनु साहू, परमेश्वर साहू,दीपक साहू, नरेंद्र साहू, देवेश साहू, रोशन साहू, कुंदन सिदार, प्रेम कर्ष, गोविंद जायसवाल, रवि साहू, पप्पू चौहान सहित आयोजक समीतिगण उपस्थित रहे।





