
हरेन्द्र बघेल रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अब चुनावी तैयारियों में लग गई हैै। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज से मैराथन बैठक शुरू कर रहे हैै।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अगले चार दिन तक अलग अलग ज़िलों में बैठकें लेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
आज कोरबा में अरुण साव की मौजूदगी में ज़िला कार्यसमिति और समन्वय समिति की बैठक होगी। कार्यकर्ताओं से मुलाकात और पत्रकारवार्ता का भी कार्यक्रम रहेगा।
कोरबा के बाद 6 नवंबर अंबिकापुर, 7 नवंबर बलरामपुर और 8 नवंबर को कवर्धा में बैठक होगी।