छत्तीसगढ़
भाजपा ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदलेः छत्तीसगढ़ की पूर्व प्रभारी को मिली ये जिम्मेदारी


भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़डा ने इनकी नियुक्ति की है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय अरूण सिंह ने आदेश जारी किया है।

इनकी हुई नियुक्ति
जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सुनील जाखड़ को पंजाब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का सदस्य नियुक्त किया है। एटाला राजेंद्र को तेलंगाना भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.









