रायपुरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ी अभिनेता अनुपम भार्गव का हादसे में मौत, पत्नी की हालत भी गंभीर, इलाज जारी…

रायपुर। हरेंद्र बघेल । CG BREAKING : छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के युवा अभिनेता और निर्देशक अनुपम भार्गव की सडक़ हादसे में मौत हो गई है। सिम्स हॉस्पिटल में उनके साथ रहे भीखम ने उनकी मौत की पुष्टि की। इससे पहली निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव को सूचना मिली। उन्होंने बताया, मुझे उनकी पत्नी का फोन आया था। वे खुद हादसे में घायल हो गईं थी। मैंने अपने परिचित को हॉस्पिटल भेजा तो पता चला कि अनुपम की डेथ हो गई है। वहीं उनकी पत्नी की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

कार में अनुपम और उनकी पत्नी निकिता सवार थे। दोनों किसी काम से बिलासपुर गए थे। इसी दौरान सरगांव के पास किरना में उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही अनुपम भार्गव की मौत हो गई, तो वहीं उनकी पत्नी निकिता जायसवाल को भी चोट आई है, जिन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अनुपम उनके माता-पिता के एकलौते पुत्र थे। जिसकी वजह से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

अनुपम भार्गव का करियर

उनका जन्म 7 दिसंबर 1987 को हुआ था। अनुपम ने हास्य व्यंग्य कार्यक्रम के साथ स्थानीय लोकल चैनल सीसीएन के साथ शुरुआत की थी। बता दें कि 2008 में वे एफएम रेडियो में जॉकी भी बने। काफी समय तक आर जे रहने के बाद 2016 में उन्होंने बतौर डायरेक्ट मिशन छत्तीसगढ़ से अपनी शुरुआत की। 2017 में तीन ठन भोकवा फिल्म से उन्होंने अभिनय सफर की शुरुआत किया था। सात से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके अनुपम की ने 6 से अधिक फिल्मों में निर्देशन भी किया था। एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के वे महारथी माने जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!