छत्तीसगढ़जगदलपुर

नक्सल उन्मूलन को लेकर बड़ी बैठक, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के डीजी ने किया मंथन

सुकमा। जिले में नक्सल उन्मूलन क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है, जिसकी तारीफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की और अब नक्सलवाद के खात्मे को लेकर डीजी अशोक जुनेजा व सीआरपीएफ डीजी एसएल थाउसेन ने संयुक्त बैठक ली। जिसमे बीजापुर व सुकमा जिले के अधिकारी शामिल हुए।

शुक्रवार दोपहर दो बजे हेलीकाटर से डीजी अशोक जुनेजा राजधानी से पुलिस लाइन पहुंचे। ठीक उससे पहले डीजी सीआरपीएफ एसएल थाउसेन पुलिस लाइन पहुंचे। यहां स्थित सीआरपीएफ डीआइजी कार्यालय में पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा व महानिदेशक सीआरपीएफ सुजाय लाल थाओसेन द्वारा दक्षिण बस्तर क्षेत्र के नक्सल विरोधी अभियान व अतिमहत्वपूर्ण विषयों पर जिला मुख्यालय सुकमा में समीक्षा बैठक ली गई।

मानसून सत्र के पश्चात आगामी महीनों में जिला सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा व बस्तर व स्थानीय पुलिस के बीच में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालन करने के संबंध में पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ व महानिदेशक, द्वारा मैदानी अधिकारियों से रूबरू होकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-2022 के आपरेशन अवधि में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल व स्थानीय पुलिस बल द्वारा बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा विकास कार्य को गति प्रदाय करने अपनाई गई रणनीति कारगर स्थापित हुई तथा निर्णायक बढ़त प्राप्त हुई।

बैठक में नितिन अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., महानिरीक्षक, साकेत कुमार सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर अंजनेय वार्ष्णेय एवं जिला पुलिस बल तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button