देश विदेश

सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, इस राज्य की सरकार ने किया बोनस का ऐलान

मुंबई :  आने वाले महीने में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ठीक इससे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, सरकार अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई यानी BEST के सभी कर्मचारियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली का गिफ्ट देने का ऐलान किया है।

सरकार के इस ऐलान के बाद BEST के सभी कर्मचारियों और नागरिक निकाय से जुड़े शिक्षकों को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 22,500 रुपये बोनस दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह का वेतन भी दिया जाएगा। यानी इस बार सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को दिवाली से पहले खाते में मोटी रकम आएगी। सीएम ने गुरुवार को इसका ऐलान किया है।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौर के समय नागरिक निकाय के कर्मचारियों, डॉक्टरों, ने इस महामारी को मिलकर हराया है। जिसकी वजह से सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने बोनस की घोषणा करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मुंबई नगर निगम के 93 हजार और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों समेत शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button