

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही महीने बाकी हैं। और वहीं दूसरी ओर कई नेता इधर से उधर होने में लगे हैं। वजह कुछ साफ़ नहीं है। इसी बीच आज बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां एक साथ 12 कार्यकताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
बीजापुर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे टंकेश्वर कुमार देवांगन, धीसुराम यादव, सुरज मंडावी, निरूपेन्द विश्वास अनुज समरथ, राहुल नायक, विजय नायक, महेश कुंजाम, राजू कुंजाम, सुकराम, संदीप हपका, एलियास खान, आदि ने कांग्रेस की रीति नीति एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर के विधायक विक्रम मण्डावी के द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

विधायक कार्यलय में सभी कार्यकताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। इस दौरान विधायक विक्रम शाह मांडवी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष नें गमछा पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया है।
इस मौक़े पर बीजापुर के विधायक विक्रम मण्डावी ने कांग्रेस पार्टी में नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। एक सवाल के जवाब में विधायक विक्रम मण्डावी ने कहा कि “भाजपा ने अपने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से पहले तीन प्रभारियों को नियुक्त कर चुका है वे सभी फ़्लॉप हुए है,ओम माथुर भी फ्लॉप होकर वापस जाएंगे”।





