

हरेन्द्र बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के हक में बड़ा फैसला लेते हुए बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि और पाला से होने वाले फसल नुकसान के मुआवजे में बड़ा इजाफा किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान की सीमा को भी बढ़ाया गया है. पहले यह 70 करोड़ रुपए था. इसे बढ़ाकर अब 110 करोड़ रुपए तक कर दिया गया है.







