5G फोन खरीदने से पहले जान लें क्या है असली 5 जी, क्या होगी स्पीड और कीमत…

देश 5जी की दौर में प्रवेश कर चुका है. ऐसे में हर व्यक्ति के मन में 5G को लेकर कुछ ना कुछ सवाल है. अगर आप भी 5जी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आपको बता दें कि जिओ ने 4 प्रमुख शहरों में 5G लॉन्च कर दिया है. एयरटेल भी 11 अक्टूबर को 5G लॉन्च करने वाला है. जानकारी के अनुसार पूरे देश में एक साथ 5G लॉन्च नहीं होगा. चरणबद्ध तरीके से 2023 तक पूरे देश में लॉन्च करने की योजना है.
जानिए क्या है standalone 5G और non-standalone 5G
नॉन स्टैंडअलोन 5G का मतलब 4G इंफ्रास्ट्रक्चर को इस्तेमाल करते हुए जो 5G नेटवर्क सर्विस दिया जाएगा. स्टैंडअलोन 5G का मतलब 5जी सर्विस के लिए स्वतंत्र रूप से नए इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण किए जाएंगे. यानी कि जो पूरी तरह से 5G नेटवर्क और असली 5G कहलाएगा. इसी श्रृंखला में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में जिओ ने घोषणा की है कि कंपनी स्टैंडअलोन 5G सर्विस प्रोवाइड करने वाली है. वोडाफोन आइडिया एयरटेल नॉन स्टैंड अलोन 5G सर्विस प्रोवाइड करने वाले हैं. यह कंपनियां पुराने 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए 5जी सर्विस अपग्रेड करेंगे






