मनोरंजन न्यूजमनोरंजन/फ़िल्म

Baaghi 4 Trailer Out: रोमियो… मजनूं… राझा… सबको फेल कर दिया ‘बागी 4’ का धांसू ट्रेलर, दिखा टाइगर श्रॉफ का खूंखार अंदाज 

Baaghi 4 Trailer Out: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज़ संधू और सोनम बाजवा स्टारर साजिद नाडियाडवाला की एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ का धमाकेदार ट्रेलर आज निर्माताओं ने रिलीज़ कर दिया है. ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ का खूंखार अंदाज नजर आ रहा है जो रौंगटे खड़े कर देता है.

धांसू है ‘बागी 4′ का ट्रेलर

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, “ साल की सबसे खूनी प्रेम कहानी यहीं से शुरू होती है. हां हर आशिक एक विलेन है… बागी 4 ट्रेलर आउट.” फिल्म के ट्रेलर शुरुआत एक दिलचस्प डायलॉग से होती है, “लव स्टोरी तो सुनी थी, पढ़ी थी, लेकिन ऐसी एक्शन-पैक लव स्टोरी लाइफ में फर्स्ट टाइम देखी. रोमियो… मजनूं… राझा… सबको फेल कर दिया… एक बागी ने.” इस डायलॉग के बैकग्राउंड में टाइगर का दमदार एक्शन देखने को मिलता है.

क्या है फिल्म की कहानी 

इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ यानि ‘रॉनी’ का दिल एक लड़की अलीशा पर आता है, जिसका किरदार मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने निभाया है. वहीं, सोनम बाजवा रॉनी की दोस्त बनी हैं, जो कहानी में अहम भूमिका निभा रही हैं. ट्रेलर में टाइगर का एक और जबरदस्त डायलॉग है, जब उनसे कोई पूछता है, ”दिमाग हिला हुआ है तेरा?” तो रॉनी यानी टाइगर जवाब देते हैं, ”दिमाग नहीं… दिल.”

ट्रेलर में टाइगर को कई जगह टूटते हुए, रोते हुए दिखाया गया है. इस बीच हरनाज का डायलॉग भी दिल छू जाता है, जिसमें वह कहती हैं, ‘रॉनी मुझे भूल नहीं सकता.” दोनों के बीच की केमिस्ट्री, कार में प्यार का इजहार और रोमांटिक लम्हे कहानी को और दिलचस्प बना रहे हैं.

संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री

ट्रेलर में संजय दत्त की दमदार एंट्री होती हैं. उनके आते ही एक गूंजती आवाज सुनाई देती है, ”अजीब किस्सा देखा खुदकुशी का… दुनिया से तंग आकर एक आशिक ने मोहब्बत कर ली.” इस डायलॉग से संजय दत्त के किरदार की गहराई और फिल्म में उनकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है.

कब रिलीज होगी ‘बागी 4′?

‘बागी 4’ का निर्माण साजिद नाडियावाला और निर्देशन ए. हर्ष ने किया है. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!