
बीजापुर। जिले के भद्रकाली थाना में पदस्थ एक सहायक आरक्षक की बीती रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। जवान इन दिनों छुट्टी पर चल रहा था और वह अपने रिश्तेदारों के यहां पाता कुटरू गया हुआ था। जहां उसकी हत्या हो गई। हत्या किस वजह के गई है इसका पता नहीं चल पाया है, पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना कुटरू थाना क्षेत्र का है। जहां भद्रकाली थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक संजय कुमार वेड़ना 11 जून 2023 से छुट्टी पर चल रहा था और रक्षित केंद्र बीजापुर से सम्बद्ध था। वह बीजापुर मुख्यालय में ही रह रहा था। सोमवार को वह अपने परिजनों से मिलने पाता कुटरू गया था और रात वहीं रुका हुआ था। इसी बीच मंगलवार की तड़के चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। कुटरू पुलिस जवान की हत्या को लेकर पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश व अन्य कारणों के संबंध में जांच कर रही हैं।