छत्तीसगढ़रायगढ़

एएसआई पर दिनदहाड़े डंडे से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

विक्की पटेल रायगढ़ । CG BREAKING : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े बाजार में शरीयत थाना के एएसआई डीएन साहू को एक व्यक्ति ने डंडे से प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से एएसआई लहूलुहान होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़े। जख्मी एएसआई को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, वहीँ आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

बताया जा रहा है कि एएसआई अटल चौक में मटर दुकान में खड़े होकर मटर खरीद रहे थे, तभी एक युवक ने उनपर डंडे से एकाएक प्राणघातक हमला कर दिया, इससे एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीँ पकड़ा गया आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!