छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य शोभायात्रा*

*बिलाईगढ़ में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य शोभायात्रा*

बिलाईगढ़। नगर बिलाईगढ़ के धाराशिव रोड क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर की महिलाओं ने लाल-पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव से यात्रा में सहभागिता की, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

यह धार्मिक आयोजन 08 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस कलश यात्रा, पीठ पूजन एवं कथा प्रारंभ किया गया।

कथा के दौरान श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रेरक प्रसंगों— परीक्षित जन्म, वराह अवतार, ध्रुव चरित्र, वामन अवतार, रामकथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाललीलाएं, कंस वध, रुक्मिणी विवाह तथा सुदामा चरित्र—का भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

इस पावन आयोजन में प्रसिद्ध कथा व्यास पं. अनिल शुक्ला जी कथा वाचन कर रहे हैं, जो अपनी ओजस्वी वाणी और मधुर संगीतात्मक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में निमग्न कर रहे हैं।

आयोजन के मुख्य यजमान डॉ. दिवाकर देवांगन एवं श्रीमती रामशिला देवांगन हैं। कथा का आयोजन उनके निज निवास धाराशिव रोड, बिलाईगढ़ में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में देवांगन परिवार सहित क्षेत्र के अनेक धर्मप्रेमी नागरिकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मानुरागी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!